केंद्रीय विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस आयोजित
अररिया। केंद्रीय विद्यालय अररिया आरएस के छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्
अररिया। केंद्रीय विद्यालय अररिया आरएस के छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर समाज को जागरुकता का संदेश दिया। प्रभात फेरी आरएस बाजार, स्टेशन चौक, गुप्ता चौक, केडिया टोला होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ। वहीं विद्यालय के प्राचार्य एएम केरकेट्टा ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार और शिक्षा परियोजना परिषद पटना एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को बताया कि 1 से 19 साल के बच्चों को ये गोली खाना है और हमलोग छोटा इकाई से बड़ा इकाई का काम करें। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. जीके झा ने वर्ग 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को गोली खाने की फायदा के बारे में जानकारी दी। शिक्षक डीके निर्मल, सवैश तिवारी, भवेश कुमार, अर¨वद ¨सह, स्मिता गुप्ता, राज कुमार तांती आदि का सहयोग रहा।