सेवानिवृत होने पर दी गयी विदाई
अररिया। जोगबनी में भारतीय रेल में पदस्थापित पांच कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) पवन कुमार
अररिया। जोगबनी में भारतीय रेल में पदस्थापित पांच कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) पवन कुमार के द्वारा सेवानिवृति होने पर उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गयी। बुधवार को भारतीय रेल के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे जोगबनी रेलवे स्टेशन द्वारा अपने पांच सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक वीवी गुप्ता ने कहा कि अपने साथी कर्मचारियों के सेवानिवृति पर सभी को काफी दुख हो रहा है। इन्होंने रेलवे को ईमानदारी पूर्वक अपनी सेवा दी। इस अवसर पर माल बाबू, बि. के. ठाकुर, द्वारिका प्रसाद, अर¨वद कुमार ¨सह, सीताराम चौधरी, जयनारायण राम तथा सरस्वती देवी को विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य टिकट निरीक्षक शशि भूषण ¨सहा, जितेन्द्र ¨सह, विमल कुमार, केके बासुकी, संदीप दे, राम नरेश पांडेय, दिनेश ठाकुर, कैशर हलिम, अजय ¨सह, ¨पटू झा, सुधीर ¨सह आदि समस्त रेलवे स्टाफ मौजूद थे।