डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार
अररिया। नरपतगंज पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के स्वालदह मझुआ गांव में छापेमारी कर डकैती कांड
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM (IST)
अररिया। नरपतगंज पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के स्वालदह मझुआ गांव में छापेमारी कर डकैती कांड के प्राथमिकी आरोपी कफीलउदीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज में विगत 2007 में हुई डकैती तथा डकैती के बाद मवेशी लूटकांड मामले में स्वालदह मझुआ के कफीलउदीन नामजद आरोपी था। कांड संख्या 125/07 डकैती कांड में लूटे गए मवेशी की बरामदगी पुलिस ने स्वालदह मझुआ में गिरफ्तार आरोपी कफीलउदीन के घर से की थी। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पीके. प्रवीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फारबिसगंज में 2007 में हुए डकैती कांड में नामजद आरोपी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें