Move to Jagran APP

संतमत सत्संग समारोह संपन्न

अररिया। संतों के शरण में आने से मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। उक्त बातें स्वामी व्यासानंद जी महाराज

By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 10:48 PM (IST)
संतमत सत्संग समारोह संपन्न

अररिया। संतों के शरण में आने से मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। उक्त बातें स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने मंगलवार की संध्या प्रखंड के बकेनियां डकैता गांव में आयोजित संतमत सत्संग के दसवें वार्षिक अधिवेशन के समापन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने घरों को छोड़कर यहां आये हैं। जबकि काल रूपी बहेलिया चारों ओर मंडरा रहा है। यदि आप संत के पीछे हैं अर्थात सानिध्य हैं तो भी आपको राम यानि परमात्मा के दर्शन हो जायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आप संतों के कहे अनुसार चलेंगे तो आपको कभी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आप गृहस्थ आश्रम में भी रहकर ईश्वर की भक्ति कर सकते है। किन्तु आपको समर्पित भाव से ईश्वर की शरण में जाना होगा। इसके लिए सही रास्ता आपको संत ही बता सकता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर भी तभी प्रसन्न होते हैं जब संत प्रसन्न होते हैं अर्थात भक्त की खुशी में ही भगवान की खुशी निहित होती है। इससे पूर्व सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल पूर्व विधायक आनंदी प्रसाद यादव, बालकृष्ण झा, पूर्व जिप सदस्य गणेश यादव, रामकृपाल विश्वास, सुरेंद्र यादव, मुखिया राम प्रसाद चौधरी, दयानंद चौधरी, कामेश्वर सरदार, सदानंद यादव, चन्द्रमोहन यादव, जीवन लाल शर्मा, हरिहर सरकार, वीरेंद्र यादव, बालेश्वर यादव आदि ने माल्यार्पण कर स्वामी व्यासानंद जी महाराज व अन्य संतों का स्वागत किया। जबकि इस अवसर पर मंच संचालन नारायण साह ने किया। वहीं इस दो दिवसीय संतमत सत्संग को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने में स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण बतायी गयी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.