Move to Jagran APP

किसानों को रबी फसल के बारे में दी गयी जानकारी

अररिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वै

By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 07:47 PM (IST)
किसानों को रबी फसल के बारे में दी गयी जानकारी

अररिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों को रबी फसल के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक मो. जावेद इदरीस ने किसानों को बताया कि बिना बीजोपचार के फसल बोने की सलाह नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि बीजोपचार करने से फसल में लगने वाले बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। इस दौरान मो. इदरीस ने किसानों को अन्य फसलों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने दलहन तिलहन, मक्का, गेहूं, आलू सहित कई अन्य फसलों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने किसी फसल में कितना खाद का प्रयोग करना चाहिए उसके बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने खेतों में वर्मी कंपोस्ट देने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बीएओ मुंसीलाल महतो ने की। जबकि परियोजना निदेशक शिवदत्त कुमार ने भी किसानों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी ताकि फसल का उत्पादन अधिक हो सके। इस दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बबन झा, वाजूदीन नरायण ¨सह, योगेन्द्र विश्वास, मात्रिका मंडल, नरेश राय, राम सेवक सरदार, प्रखंड तकनीक प्रबंधक विवेकानंद, पंकज, हरेद कृषि समन्वयक महेश झा, मो. शाहिद, सुनील मित्रा, किसान सलाहकार उमेश कुमार यादव, अवधेश कुमार, गजेंद्र मंडल, अभय कुमार राय के अलावा प्रखंड के सभी प्रतिनिधि के अलावा दर्जनों किसान उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.