टिकट को ले असमंजस की स्थिति में कार्यकर्ता
अररिया। टिकट को लेकर अररिया में लोजपा कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है। अब तक टिकट नही दिए जाने से
अररिया। टिकट को लेकर अररिया में लोजपा कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है। अब तक टिकट नही दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी उभरता जा रहा है। लोजपा जिलाअध्यक्ष गुफरान आलम ने कहा है कि यदि पार्टी संगठन से हटकर प्रत्याशी का चयन करती है तो कार्यकर्ताओं का विरोध मुखर हो जायेगा। चुनाव के ऐन मौके पर पार्टी नेतृत्व को संगठन की भावनाओं को कद्र करना चाहिए। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि यदि बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया तो कार्यकर्ता एक जूट होकर इस्तिफा दे देंगे।
वहीं प्रदेश महासचिव खालिद एवं दलित सेनाध्यक्ष प्रयाग पासवान आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुछ ऐसे प्रत्याशी है जो बिना टिकट हासिल किए पार्टी के बैनर तले प्रचार प्रसार में लग गये हैं। जो गलत है। जब तक टिकट नही मिल जाता है तब तक पार्टी के बैनर तले प्रचार प्रसार करना गलत है।