मरातीपुर के मजदूर का पंजाब में बिजली करंट से मौत
अररिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित मरातीपुर वार्ड नं. 2 के एक मजदूर की मौत पंजाब प्रांत में बिजली का करंट
अररिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित मरातीपुर वार्ड नं. 2 के एक मजदूर की मौत पंजाब प्रांत में बिजली का करंट लगने से हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसर मरातीपुर निवासी बासो मंडल का पुत्र सुनिल कुमार मंडल 28 पंजाब में पेंटर का काम करता था। पिछले शुक्रवार को एक मकान के उपर पेंट करने के क्रम में उपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे बूढ़े मां-बाप के अलावे पत्नी तथा एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है। मृतक पूरे परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। दूरभाष पर घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में जहां कोहराम मच गया है। वही पत्नी प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।