जल जमाव से परेशान, नही हो पा रहा निदान
अररिया। प्रखंड के कुआड़ी बाजार में जल जमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे जल की निक
अररिया। प्रखंड के कुआड़ी बाजार में जल जमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे जल की निकासी, शौच व सड़क आदि की समस्या विकराल होती जा रही है। गांव में सरकारी कलभर्ट जो पूर्व से बना हुआ था जिससे पानी की निकासी होती है उसे भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं सरकारी नाले को भी मिट्टी से बंद किया जा रहा है। पीडब्लूडी सड़क के पास कुआड़ी मेन रोड से पश्चिम बिहार सरकार की जमीन है यहां से पानी निकास होता आ रहा था पर कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा अपने-अपने घर के सामने से अतिक्रमण कर घर बना लिया गया है जिस कारण पानी निकासी में काफी कठिनाई हो रही है। इस कारण बाजार वासियों को जल जमाव का अभिशाप झेलना पर रहा है। लोगों ने कई बार संबंधित पदाधिकारियों को उक्त कठिनाईयों पर ध्यान आकर्षित किया पर आज तक निदान नही हो पाया।