छात्राओं के बीच पोशाक राशि वितरित
जोगबनी माहेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा नवम एवं दशम के छात्राओं के बीच पोशाक एवं
जोगबनी माहेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा नवम एवं दशम के छात्राओं के बीच पोशाक एवं साइकिल राशि का वितरण किया गया। राशि का वितरण विद्यालय स्थानीय समिति के अध्यक्ष भिखम चंद तापड़िया द्वारा किया गया।
मौके पर पर विद्यालय के अध्यक्ष ने बताया कि नवम के कुल 66 छात्राओं को पोषाक एवं साइकिल राशि मद में 3500 रु. प्रति छात्रा 2 लाख 27 हजार 5 सौ तथा दशम की छात्राओं को पोशाक राशि मद में एक हजार प्रति छात्रा की दर से 66 हजार का वितरण किया गया।
मौके पर उन्होंने छात्राओं को कहा कि मन लगा कर पढ़ने की बात कही।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रा मिश्रा, किरण झा, उषा झा, केदार सिंह, रविन्द्र झा, कमला मिश्रा एवं सिकंदर तापड़िया सहित स्कूल के छात्रा मौजूद थे।