पूर्व मंत्री के निधन पर शोक
बिहार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ काग्रेसी नेता मोईदुर रहमान के निधन पर जोगबनी में काग्रेसियों ने शोक व
By Edited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 09:02 PM (IST)
बिहार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ काग्रेसी नेता मोईदुर रहमान के निधन पर जोगबनी में काग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए नगर युवा काग्रेस अध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा कि रहमान साहब बेवाक, ईमानदार एवं लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से सीमाचल ने एक जुझारू नेता खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में नगर काग्रेस अध्यक्ष सुरेश दुबे, मनोज साह, जितेन्द्र सिंहा, इन्द्रलाल साह, नगर जदयु अध्यक्ष रामजी सिह, जदयु प्रखंड अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) अब्दुल माजीद, कुंदन भगत एवं मो. रूस्तम सहित कई कार्यकत्र्ता शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें