सहमा रहा मोरंग, मधेश आंदोलन 20वें दिन भी
अररिया। नेपाल में अपने हक व अधिकार को ले जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। काम काज ठप्प रहा। कई इलाकों
अररिया। नेपाल में अपने हक व अधिकार को ले जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। काम काज ठप्प रहा। कई इलाकों में भी पुलिस और संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के सदस्यों के बीच झड़पें भी हुई। हड़ताल के 20वें दिन भी स्थिति असामान्य बनी रही। एक तरफ जहां यातायात बंद होने से सड़कें सूनी रही वहीं मोरंग जिला के बाजार व स्कूल भी बंद रहे। मधेशी मोर्चा के लोगों ने बुधवार को कर्सिया बाजार एवं गुरुवार को रंगेली बाजार में सैकड़ों लोगों के साथ जुलूस एवं प्रदर्शन किया और बताया कि मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हम मधेशियों का हक छीनने नही देंगे। हमें संविधान में हमारा वाजिब अधिकार चाहिए। लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के नेता दिलीप मंडल ने बताया कि जबतक हम मशेशियों की मांग पूरी नही होती, संविधान में पूर्ण अधिकार नही मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।