छुट्टी के दिनों में भी गुरुजी जाएंगे स्कूल
अररिया। अपने मागों के समर्थन में हड़ताल पर बिताए नियमित शिक्षक एवं नियोजित शिक्षकों को नहीं मिलेगा अव
अररिया। अपने मागों के समर्थन में हड़ताल पर बिताए नियमित शिक्षक एवं नियोजित शिक्षकों को नहीं मिलेगा अवकाश का लाभ। अब उन्हें रविवार व पर्व की छुट्टी के दिनों में विद्यालय जाना होगा। जबतक की हड़ताल पर बिताए गए दिनों का क्षतिपूर्ति नहीं हो जाता है। सरकार से हड़ताली शिक्षकों के साथ समझौता के बाद विभाग द्वारा यह फरमान जारी किया गया है। नियमित शिक्षक नौ सिंतबर को कृष्ण जन्माष्टमी, बारह नवंबर को दिपावली, 13 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा/ भैयादूज, 25 नवंबर को गुरूनानक जयंती एवं छह सिंतबर को रविवार तथा निरीक्षण अवकाश के तीन दिनों भी विद्यालय में पठन पाठन कराएंगें। बीते आठ दिनों का हड़ताल अवधि का क्षतिपूर्ति का समायोजन किया जाएगा।
-नियोजित शिक्षकों को हडताल अवधि का समायोजन अवधि
वहीं नियोजित शिक्षकों माह सितंबर से नवंबर तक के सभी रविवार, दिसंबर माह के छह एवं नौ को रविवार के दिन भी छुट्टी में नहीं रहेंगें उक्त दिन भी उन्हें विद्यालय जाना होगा। इसके आलावे कृष्ण जन्माष्टमी, दिपावली, चित्रगुप्त पूजा, गुरूनानक जयंती निरीक्षण अवकाश को भी हड़ताल के क्षतिपूर्ति को समायोजन किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मनोज कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देश को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, समन्यवयक, बीआरपी के माध्यम सभी विद्यालय के प्रधान को भेज दिया गया है। हड़ताल पर गए सभी नियोजित व नियमित शिक्षक हड़ताल के दिनों में विद्यालय से अनुपस्थित रहे थे। उनकी अवकाश की छुट्टी का समायोजन कर लिया जाएगा।