नियोजित शिक्षकों ने निकाला विजय जुलूस
अररिया। वेतनमान मिलने की खुशी में बिहार पंचायत-नगर शिक्षक संघ के जिला ईकाई कार्यकर्ताओं ने रविवार को
By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 09:40 PM (IST)
अररिया। वेतनमान मिलने की खुशी में बिहार पंचायत-नगर शिक्षक संघ के जिला ईकाई कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय के संघर्ष के बाद उनकी मांगे पुरी हुई है। हालांकि वेतनमान में अभी भी कुछ विसंगतियां है। जिसे संघ दूर करने की पहल होनी चाहिए। उपस्थित सदस्यों ने वेतनमान लागू करने पर बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
जुलूस में नागेन्द्र झा, अनुज कुमार, प्रशांत कुमार, मगफूर आलम, मधू कुमारी, शौकत आलम, जहांगीर अंसारी, औरंगजेब आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें