अभाविप ने कॉलेज परिसर में चलाया सदस्यता अभियान
अररिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा शनिवार को फारबिसगंज कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान का
अररिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा शनिवार को फारबिसगंज कॉलेज परिसर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीएन मंडल विश्व विद्यालय के सदस्यता प्रमुख सत्यवान मालाकार ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए छात्रों से अपील की। अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान समिति का गठन किया गया हैं । जिसमें नगर प्रमुख सुमित गुप्ता, सह प्रमुख अमित राय, निशान चौधरी, कॉलेज प्रमुख आकाश पण्डेय, सह प्रमुख राहुल राम, राघव ठाकुर, सोनू साह, कुंदन कुमार, रोहित कुमार एवं विद्यालय प्रमुख अभिनव भगत, सह प्रमुख शेखर गुप्ता, राजा कुमार, विशाल राज को बनाया गया है। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रो. जेएल राय, नगर मंत्री मंजीत मिश्रा, कॉलेज अध्यक्ष नीरज निराला, कौशल भारती, बंटी ¨सह, विजय मेहता, ¨पटू ¨सह, ब्रजेश त्रिवेदी, आलोक कुमार सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।