बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
अररिया। प्रखंड के सीमावर्ती सिकटी प्रखंड के कालू चौक के समीप शुक्रवार की देर रात्रि बाइक दुर्घटना म
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:40 PM (IST)
अररिया। प्रखंड के सीमावर्ती सिकटी प्रखंड के कालू चौक के समीप शुक्रवार की देर रात्रि बाइक दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। परिजनों व अन्य के सहयोग से उक्त युवक को पीएचसी पलासी लाया गया। जहां मौके पर मौजूद डॉ. जहांगीर आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक विक्टर पंजियार पिता योगेन्द्र पंजियार पलासी प्रखंड के अरड़बाड़ी गांव का रहने वाला बताया जाता है। वही घटना के बाद परिजनों द्वारा मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिये जाने सूचना मिली है। परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त शुक्रवार की रात्रि प्रखंड के गंगझाली गांव से बारात धुमगढ सिकटी जा रहा था। इस दौरान दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें