भाभी ने किया दो ननद को गायब, गिरफ्तार
अररिया। अररिया थाना क्षेत्र के पैकटोला सीकलगढ़ की रहने वाली सुनीता देवी के द्वारा अपने दो ननद को गाय
अररिया। अररिया थाना क्षेत्र के पैकटोला सीकलगढ़ की रहने वाली सुनीता देवी के द्वारा अपने दो ननद को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों को दोनों बच्ची को यूपी में देह व्यापार के लिए बेच दिये जाने का अंदेशा है। पुलिस भी इस अंदेशा से इंकार नही कर रही है। बच्ची का सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इस मामले में पुलिस बच्ची के पिता सिताबी ऋषिदेव के बयान पर महिला सहित चार पांच अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
बीते सात जुलाई से गायब है दोनों बच्ची :
गायब बच्ची के पिता ने बताया कि उसका पुत्र संजय कुमार की शादी सिमराहा थाना क्षेत्र के नवटोली गांव में सुनीता के साथ हुई है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी हंसी खुशी से रह रहे थे। बीते सात जुलाई को उसकी पतोहू अपनी ननद नीलम कुमारी, उम्र 14 वर्ष एवं भांजी मधु कुमारी 12 वर्ष को अपने नैहर घुमाने के बहाने ले गयी। लेकिन उसकी पतोहू नैहर नही गयी। पंद्रह दिनों तक जब उसकी पतोहू अपनी ननद को लेकर वापस नही लौटी तो वह तीनों की खोज में सिमराहा पहुंचे। सिमराहा में भी तीनों का कोई अता पता नही चला। चार पांच दिन पूर्व जानकारी मिली कि उसकी पतोहू किसी अन्य के साथ शादी कर सिमराहा लौट आयी है। सूचना मिलने के बाद वह अपने अन्य परिजनों के साथ सिमराहा पहुंचे। वहां पता चला कि उसकी पतोहू यूपी में किसी अन्य के साथ शादी कर लौटी, लेकिन उसके साथ दोनों बच्ची नही आयी। जब वह अपने पतोहू से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दोनों को लखनऊ में अपने चाचा के पास छोड़ आयी है। लेकिन लखनऊ में उसका कोई चाचा या भाई रहता ही नहीं है। पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने भी उससे पूछताछ की, लेकिन वह दोनों बच्ची के बारे में कुछ खास नही बता पायी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के साथ जल्द ही बच्ची की खोज में पुलिस की टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी।