महाश्रमण जी के आगमन की तैयारी जोरों पर
अररिया। जैन धर्म गुरु आचार्य श्री महाश्रमण जी महाराज के स्वागत की तैयारी जोगबनी में जोर शोर से चल रह
By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 10:54 PM (IST)
अररिया। जैन धर्म गुरु आचार्य श्री महाश्रमण जी महाराज के स्वागत की तैयारी जोगबनी में जोर शोर से चल रही है। उनके विश्राम स्थल वाले भवन का रंगरोगन किया जा रहा है। प्रवचन स्थल पर मंच का निर्माण व भक्तों के लिए शामियाना लगाया जा रहा है। इनके स्वागत को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर स्वागत समिति का गठन किया गया है। नागराज जैन एवं प्रमोद जैन ने बताया कि महाश्रमण महाराज दस जुलाई को विराटनगर से जोगबनी पहुंचेंगे। प्रवचन के बाद विश्राम करेंगे। 11 जुलाई को वो फारबिसगंज जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें