Move to Jagran APP

हिसंक झड़प में डेढ़ दर्जन जख्मी

अररिया। फारबिसगंज थाना के परवाहा पंचायत में रविवार को खाबदह गांव में भू-विवाद को लेकर दो पक्षो में ह

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 10:27 PM (IST)
हिसंक झड़प में डेढ़ दर्जन जख्मी

अररिया। फारबिसगंज थाना के परवाहा पंचायत में रविवार को खाबदह गांव में भू-विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई ¨हसक झड़प में लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जाती है।

loksabha election banner

घायलो में मो. गैसूल, मो. असफाक, मो. शाहिद, मो. जासीम, मो. अरसेआलम, मो. मोती, मिश्री लाल सरदार, संतोष सरदार, भारती कुमारी, रेगनी देवी, गोलखी देवी, रीता देवी, कम्पा देवी, मनीया देवी ,सुलेखा देवी व अन्य शामिल हैं। बताया जाता है कि घीवहा वार्ड दो निवासी मो. गैसूल अपना ट्रैक्टर लेकर रानीगंज के रामपुर गांव निवासी मो. इजहार के खेत में जोतने गए हुए थे। दूसरे पक्ष के मिश्री लाल सरदार के पहुंचने के बाद उक्त जमीन पर दावेदारी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना पाकर फारबिसगंज थाना के अनि हरेन्द्र कुमार ¨सह मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षो को शांत कराकर लौट गए। पुलिस के लौटने के बाद दोनो पक्षो में ¨हसक झड़प हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.