सूट-बूट वाली है केंद्र सरकार : रहमानी
अररिया। बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरक
अररिया। बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को सूट-बूट वाली सरकार है। यह बिहार विरोधी सरकार है। वो रविवार को अररिया के एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
रहमानी ने कहा कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार की विकास योजनाओं को ठप्प करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं में राशि की कटौती कर दी है। इंदिरा आवास, मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क, एमएसडीपी योजनाओं की राशि काटी गई है। राजीव गांधी के पंचायती राज के सपने को साकार नही होने देने के लिए पंचायतों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. अशद इमाम की स्थिति को काफी बेहतर बताया।
कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के आह्वान पर 15 को केंद्र की बिहार विरोधी नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भारतेन्दु यादव, जिलाध्यक्ष अनिल ¨सहा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मासूम रेजा, सदरे आलम, अब्दुस सलाम, शशि झा, आबिद अंसारी, लखन राम, विजय यादव आदि मौजूद थे।