छात्राओं को मिली डिजिटल इंडिया की जानकारी
अररिया। शुक्रवार को मुख्य डाकघर अररिया में कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं को डिजिटल इंडिया से अवगत
By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 10:21 PM (IST)
अररिया। शुक्रवार को मुख्य डाकघर अररिया में कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं को डिजिटल इंडिया से अवगत कराया गया। प्रभारी पोस्टमास्टर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बदलते परिवेश में बच्चों को दी जा रही शिक्षा का आधुनिकीकरण होना जरूरी है। भारत सरकार की किसी भी विभाग की जानकारी पाने लिए अब संस्था में जाना नहीं पड़ेगा। लोगों को घर बैठे जानकारी मिल जाएगी। केवल आपको डिजिटल इंडिया का फेम बनना होगा। डिजिटल इंडिया के तहत बच्चों को ब्राड बैंड हाईवे, यूनिवर्सल इंटरनेट एक्सप्रेस प्रोग्राम, इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादन, आईटी फार जाब्स, अर्ली हार्वेस्ट प्रोग्राम आदि की जानकारी दी गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें