निरीक्षण में बीडीओ ने पाई अनियमितता
अररिया। सिकटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार चक्रवर्ती ने गुरुवार को म.वि. बौका एवं म.वि.पोखरि
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 09:54 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 09:54 PM (IST)
अररिया। सिकटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार चक्रवर्ती ने गुरुवार को म.वि. बौका एवं म.वि.पोखरिया का निरीक्षण किया। जांच के क्रम में उन्हें कई तरह की अनियमितताएं मिली। बीडीओ ने बताया कि म.वि. पोखरिया में आट में चार शिक्षक ही उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन पंजी गायब थी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि पंजी घर पर है। विद्यालय में 113 छात्र उपस्थित थे। जबकि उपस्थिति पंजी 350 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी। म.वि. पोखरिया में मीनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा था। पंजी में छात्रों की उपस्थिति 324 दर्ज थी। जबकि स्कूल में 120 बच्चे उपस्थित थे। शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं थे। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन वरीय अधिकारी को भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें