कांग्रेस ही दिला सकती है सम्मान : डॉ. ईमाम
अररिया। विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार जोर पकड़ लिया है। पूर्णिय
अररिया। विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार जोर पकड़ लिया है। पूर्णिया प्रक्षेत्र में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरशद इमाम एवं भाजपा के डॉ. दिलीप जायसवाल के समर्थक मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में करने की जी तोड़ कोशिश में लगे हैं।
मंगलवार को अररिया पहुंचे डॉ. ईमाम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस ही सम्मान दिला सकती है। त्रिस्तरीय पंचायत राज कांग्रेस की ही देन है।
गया के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री अवधेश कुमार ¨सह ने कहा कि बिहार को बचाना है तो भाजपा को रोकना होगा। विरोधी दुष्प्रचार करते है कि देश को निचले पायदान पर पहुंचाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार हैं। लेकिन कांग्रेस की बदौलत देश विश्व में भारत तीसरी शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। एमएलसी चुनाव के नतीजे आगामी विधान सभा को बहुत हद तक प्रभावित करेगा। इसलिए महागठबंधन के कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
मौके पर जदयू विधायक सरफराज आलम, बिहार प्रदेश के संयुक्त सचिव अर¨वद शर्मा, सचिव रंजीत झा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, राजद जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जदयू के नौशाद आलम, कार्यकारी अध्यक्ष संजय राणा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भारतेंदु यादव, नशीमुर्ररहमान, विजय यादव, अखलाकुर्रहमान, शशि भुषण झा, राम लखन राम, मासूम रेजा, मंजूर आलम, मीर मंसूर आलम, अब्दूस सलाम, उमेश चन्द्र राय, जियाउल्लाह मौजूद रहे।