बिजली कर्मी से हथियार के बल पर डेढ़ लाख लूटा
अररिया : सदर थाना क्षेत्र के पैकटोला से बिल वसूली कर लौट रहे बिजली फ्रेंचाइजी कंपनी के कर्मचारी से श
अररिया : सदर थाना क्षेत्र के पैकटोला से बिल वसूली कर लौट रहे बिजली फ्रेंचाइजी कंपनी के कर्मचारी से शुक्रवार को गैयारी ओवरब्रिज पर तीन हथियार बंद अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपया व यमाहा मोटरसाइकिल लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश लूटी गई बाइक के साथ पूर्णिया की ओर भाग निकले।
इस घटना में कर्मी गोविंद कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोविंद के साथ मीटर रीडर अभिषेक कुमार उर्फ मिथुन भी अररिया लौट रहे थे। मिथुन रानीगंज प्रखंड के हांसा कमलपुर के रहने वाले है। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। एसपी विजय कुमार वर्मा ने कहा कि शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
घटना के संबंध में बिजली कर्मियों ने बताया कि पैसा उनके बाइक की डिक्की में था। बदमाश उनका पीछा करते हुए जैसे गैयारी ओवर ब्रिज पर आए और चलती गाड़ी से हथियार तान दिया। गोविंद ने उसका हथियार पकड़ने की कोशिश की। इसी आपाधापी में एक बदमाश ने उसे गिरा दिया।