पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व पीएम राजीव गाधी
संवाद सूत्र, अररिया : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाधी की 24वीं पुण्यतिथि गुरुवार को काग्रेस क
संवाद सूत्र, अररिया : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाधी की 24वीं पुण्यतिथि गुरुवार को काग्रेस कार्यालय गाधी आश्रम में मनाई गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के जिला मुख्य संगठक आबिद हुसैन अंसारी ने की। कार्यकर्ताओं ने राजीव गाधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि प्रकट की और उनके आदशरें पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गाधी ने संचार क्रांति लाकर देश को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। देश विकास के पथ पर अग्रसर है, यह उनके ही दूरदर्शी सोच की देन है।
इस मौके पर काग्रेस, युवा काग्रेस, एनएसयूआई व सेवादल से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी नेता अवेश यासीन, राम लखन राम, मीर जमील अख्तर, गोपेश सिन्हा, मासूम रेजा, मोहन जैसवाल, ब्रह्मदेव झा, नूर आलम टीपू, विजय कुमार यादव, गालिब, युवराज यादव असरफ हुसैन आदि मौजूद थे।