भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, थानाध्यक्ष पर हमला
जोकीहाट(अररिया), संसू: जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी व उदाहाट के निकट एक विवादित जमीन पर मिट्टी कट
जोकीहाट(अररिया), संसू: जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी व उदाहाट के निकट एक विवादित जमीन पर मिट्टी कटवा रहे वसीक व उदाहाट के पूर्व पैक्स चेयरमेन शमशाद आलम के बीच हुई झड़प हिंसक कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष एमए हैदरी व पुलिस बल के साथ पहुंचे। बीच बचाव के दौरान किसी ने लाठी से प्रहार कर उन्हें भी घायल कर दिया। थानाध्यक्ष को रेफरल अस्पताल जोकीहाट में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एएसपी राजीव रंजन व पुलिस इंसपेक्टर भूपेन्द्र नारायण सिंह घटनास्थल का जायला लेने पहुंचे।
क्या है मामला
थानाध्यक्ष ने बताया कि उदा मोड़ के पास एक जमीन पर मटियारी गाव के वसीक द्वारा जेसीबी से मिटटी कटाई की जा रही थी। चीरह के पूर्व पैक्स चेयरमेन शमशाद आलम ने मिट्टी काटने से मना किया। इससे बात बढ़ गयी और दोनों पक्ष के लोग हथियार व डंडे से लैश होकर एक दूसरे पर टूट पड़े। एसएचओ व पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इसी दौरान किसी ने उनके उपर लाठी से प्रहार कर दिया। उनका सिर सर फट गया और दाहिने हाथ में चोट लगी है। एएसपी ने कहा कि पुलिस पर डंडा चलाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष के प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस शरारती तत्वों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी है। मारपीट की इस घटना में शमशाद के भी घायल होने की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है।