भूकंप में मृत किशोर के परिजनों को मिला चार लाख का चेक
कुर्साकांटा (अररिया), संसू: सोनामनी थाना क्षेत्र के जागीर परासी में रविवार को भूकंप के दहशत से मृत क
कुर्साकांटा (अररिया), संसू: सोनामनी थाना क्षेत्र के जागीर परासी में रविवार को भूकंप के दहशत से मृत किशोर के परिजनों को एक दिन बाद ही सोमवार को सरकार की तरफ घोषित चार लाख रुपये की अनुदान राशि दे दी गयी। पीड़ित परिजनों को राशि चेक के माध्यम से सिकटी विधायक आनंदी प्र. यादव एवं अंचलाधिकारी बिरेन्द्र सिंह के द्वारा जागीर परासी पहुंचकर दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को 12.42 बजे दिन में आये भूकंप के जोरदार झटके एवं दहशत से शिवानंद यादव का 13 वर्षीय पुत्र कुमोद यादव की मौत हो गयी थी। बेहोशी अवस्था में उसे कुर्साकांटा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुर्साकांटा थाना पुलिस द्वारा शव को अन्त्यपरीक्षण के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। विधायक श्री यादव ने मृत के परिजनों को सांत्वना दी। अंचलाधिकारी बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि भूकंप से प्रभावित कुआड़ी निवासी उमेश पासवान एवं विनोद पासवान तथा मेघा निवासी कुंती देवी पति संतोष कुमार, शमीम को भी निर्धारित क्षति पूर्ति की राशि दी जायेगी। भूकंप के झटकों से इनका घर गिर गया था।