'मानवता का करें आदर, बरकरार रहे भाईचारा'
फारबिसगंज(अररिया), संसू: फारबिसगंज के कुढैली स्थित मदरसा अरबिया मजहरूल उलम में रविवार की रात एकदिव
फारबिसगंज(अररिया), संसू: फारबिसगंज के कुढैली स्थित मदरसा अरबिया मजहरूल उलम में रविवार की रात एकदिवसीय जलसा दस्तार बंदी सह संगे बुनियाद का आयोजन किया गया। जलसा की शुरूआत कारी शमशाद द्वारा कुरआन पाक पढ़कर की गई।
जलसा में मुख्य अतिथि के रूप मौलाना अब्दुल्लाह सालीम चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि मानवता बहुत बड़ी चीज है हमें इसका आदर करना चाहिए आपस में भाईचारा मुहब्बत के साथ रहना चाहिए। कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले लोगो के खिलाफ विरोध करना चाहिए। जलसा के माध्यम से हम ईश्वर को याद करते हैं और हम ईश्वर के लिए संसार में आये है हमें ईश्वर की प्रशंसा एवं भक्ति करनी चाहिए। जलसे के मौके पर बच्चों के द्वारा कुरआन पाक का हिफ्ज मुक्कमल भी किया गया। कुरआन पाक करने वाले बच्चों में मो. अशलम, मो. दिलशाद, मो. अतहर, मो. शोकत को मुख्य अतिथि के द्वारा पगड़ी बाधकर व वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जलसा को सफल बनाने में फिरोज अंसारी, जीमल अंसारी, कयूम अंसारी , कफिल अंसारी , शकील अंसारी , रूशतम अंसारी , नसीम अंसारी, मुख्तार अंसारी सहित उपस्थित लोगो में अमरीसराहुल डब्बु, मिंटु साह, महेंद्र उर्फ बिटटू साह, मुमताज अंसारी, महेन्द्र गुप्ता, कंचन दा, नौशाद आलम, इबरार अंसारी, सैफ अली खान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।