होली: सुरक्षा की कमान संभालेंगे 1100 जवान
अररिया, संसू: होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा की फुल प्रुफ तैयारी की गयी है। प
अररिया, संसू: होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा की फुल प्रुफ तैयारी की गयी है। पहली बार जिले के तीन जगहों पर त्वरित कार्रवाई दल का भी गठन किया गया है जो किसी भी अनहोनी की सूचना पर अपने आसपास के थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करेंगे। इस दल में तीन इंस्पेक्टर, 18 लाठी पार्टी तथा एक सेक््रशन आर्म्स पार्टी की तैनाती की गयी है। जबकि फारबिसगंज अनुमंडल में दो महिला बटालियन तथा अररिया अनुमंडल में दंगा निरोधक दल महिला पुलिस, टीचर गैस युक्त जवानों को अतिरिक्त प्रति नियुक्त किया गया है।
160 चिन्हित जगहों पर होगी पुलिस बल की तैनाती
हुड़दंगियों, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा किसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए दोनों ही अनुमंडलों के 160 जगहों को चिन्हित किया गया है। चिन्हित स्थानों पर चार जवान तथा एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त जवानों में 450 गृह रक्षा वाहिनी। शेष बिहार पुलिस को लगाया गया है। इसके अलावा जिन जगहों को अति संवेदनशील मना गया है उन स्थानों पर लाठी धारी जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
11 सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त
अररिया में 6 तथा फारबिसगंज अनुमंडल 5 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्त किया गया है। जो अपने क्षेत्र से सूचना संकलन करेंगे। जबकि दोनों ही अनुमंडलों में अतिरिक्त गश्ती दल भी बनायी गयी है।
सुरक्षा में लगे जवान
गृह रक्षा वाहिणी- 550
सीटीएस भागलपुर- 100
1 प्लाटुन रेपिड एक्सन फोर्स
2 बटालिय बीएमपी महिला
220 बिहार पुलिस