अवैध शराब के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार
जोगबनी (अररिया), संसू: होली से पूर्व जोगबनी पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग- अलग जगहों से ए
जोगबनी (अररिया), संसू: होली से पूर्व जोगबनी पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग- अलग जगहों से एक महिला समेत दो लोगों अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष केशव मजूमदार ने बताया कि होली के मद्देनजर पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जोगबनी वार्ड संख्या 12 स्थित मंजू कर्ण, पति भरत श्रीवास्तव तथा जोगबनी थानान्तर्गत नीरपुर धमधाहा निवासी महानंद राय, पिता नेंगरू राय को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में अररिया भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मंजू कर्ण के पास घर से जहां 50 लीटर शराब बरामद हुआ है। वहीं महानंद के पास से 30 पैकेट बरामद हुआ। इस मामले में दो अलग-अलग मामले 18/15 एवं 19/15 दर्ज किये गये हैं।