रेल बजट: किसी ने सराहा तो किसी ने कहा सब्जवाग
रेणुग्राम (अररिया), संसू: रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा गुरुवार को पेश किये गए रेल बजट को किसी ने सरा
रेणुग्राम (अररिया), संसू: रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा गुरुवार को पेश किये गए रेल बजट को किसी ने सराहा है तो किसी ने कहा कि यह बजट सिर्फ सब्जवाग के सिवा कुछ नहीं है। फारबिसगंज के भाजपा विधायक पदम पराग राय वेणु ने कहा कि आम लोगों की सुविधाओं के ख्याल से यह बजट सुदूर है। रेल किराया में बढ़ोतरी नहीं होने से इससे मध्यम वर्ग एवं उनसे नीचे तबके के लोगों को राहत होगी। विधायक ने कहा कि रेल बजट में ट्रेनों की साफ-सफाई, पानी व्यवस्था तथा आरक्षण सुविधा के सहित अन्य विषयों को शामिल करना महत्वपूर्ण कदम है। इसका स्वागत होना चाहिए। श्री वेणु ने इसके लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा ने रेल बजट में आम लोगों के हित का ख्याल रखा है तथा यात्री भाड़े में अतिरिक्त बोझ न देना स्वागत योग्य कदम है। वही राजद नेता सुरेश पासवान ने इस रेल बजट को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन नहीं देना स्वागत योग्य नही है। क्योंकि मध्यम एवं गरीब लोग जेनरल बागी में ठूस-ठूस कर यात्रा करते हैं। परंतु ऐसे लोगों के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नही है। वहीं जदयू नेता राजारमण भास्कर उर्फ रंटू ने रेल बजट में गरीबों के लिए कोई प्रावधान नही है। इसमें सब्जवाग के सिवा कुछ नही है। बजट में कुछ नही है कोई नया नही है। वही रेलवे संघर्ष समिति सिमराहा के इकबाल अहमद तथा सत्यनारायण गुप्ता ने बजट में नई ट्रेन नहीं देने पर निराशा जताई है। खासकर कटिहार जोगबनी रेल खंड पर नई ट्रेनों की जरूरत थी। वहीं शब्बीर अहमद पप्पू, मुस्ताक, असलम, अजहर आदि ने रेल बजट में अररिया की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की है। प्रशांत झा, साजिद आदि ने बजट को वास्तविक बताया है। वही जदयू नेता रमेश सिंह ने रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डीजल के दामों में कमी के बावजूद रेल किराया नही घटा।