अररिया में 465 बच्चों को मिली पोशाक राशि
अररिया, संसू: आदर्श मध्य विद्यालय अररिया बाजार में सोमवार को विभिन्न वर्ग के 465 बच्चों के बीच पोशाक
अररिया, संसू: आदर्श मध्य विद्यालय अररिया बाजार में सोमवार को विभिन्न वर्ग के 465 बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद ने बताया कि वर्ग एक से दो के बच्चों को 400 रुपया, 3 से 5 वर्ग के बच्चों को 500 रुपया वर्ग 6 से 8 वर्ग के बच्चों को 800 रुपया दिया गया। इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव तबस्सुम आरा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मीर महताब आलम, मो. हैदर, समाज सेवी, जकीउल होदा, डीडीओ जुनुन मिश्री, दंडाधिकारी के तौर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, इंस्पेक्टर प्रकाश चन्द्र ठाकुर के अलावा शिक्षक नैयर आलम, हरिहर प्रसाद, मीर बबलू आदि मौजूद थे। विदित हो कि पोशाक राशि का वितरण 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा।
बाक्स के लिए
पोशाक राशि का वितरण
आरएस (अररिया), संसू: आदर्श मध्य वि. अररिया आरएस में मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत कुल 75 छात्रा को 52500 रुपया बांटा गया। कार्यक्रम के आयोजन पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु मत्स्य पदाधिकारी सिकटी चन्द्रभूषण सिंह, सअनि शशि कुमार अररिया थाना थे। प्रधानाध्यापक योगेश नाथ मिश्र के द्वारा छात्रा को पोशाक राशि दिया गया और उन्हें छात्रा से कहा कि आप सभी छात्रा इस राशि से स्कूल ड्रेस ही खरीदें। वे राशि 75 प्रतिशत उपस्थित छात्रा को मिली है। ये राशि वर्ग 6 से 8 तक छात्रा को दिया गया है। पोशाक राशि बांटने के क्रम में डीपीओ के द्वारा निरीक्षण किया गया और स्कूल के अध्यक्ष वार्ड आयुक्त तैतर पासवान, सचिव रेखा देवी, मिथिलेश केसरी, सोनू कुमार, अरुण राम, मनीष सिंह, किरण देवी।