उमानंद बने गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष
-सर्वसम्मति से संपन्न हुआ चुनाव -इस्लामुद्दीन को मिला सचिव का दायित्व अररिया, संसू: बिहार गृह
-सर्वसम्मति से संपन्न हुआ चुनाव
-इस्लामुद्दीन को मिला सचिव का दायित्व
अररिया, संसू: बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ शाखा अररिया का चुनाव सोमवार को संपन्न करा लिया गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद पर उमानंद पासवान को सर्वसम्मति से चुना गया है। जबकि सचिव पद का भार इस्लामुद्दीन को सौंपा गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण मंडल, संजय कुमार विश्वास, निर्मल कुमार, विनोद यादव को मनोनीत किया गया है।
संघ में संगठन सचिव के पद पर रंजीत यादव एवं जहांगीर तथा कार्यालय सचिव पद पर अलख निरंजन कोषाध्यक्ष पद पर दुखन लाल मंडल, एवं प्रमोद कुमार पासवान को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा केन्द्रीय प्रतिनिधि के रूप में उमेश प्रसाद सिंह, नित्यानंद राय व राजेन्द्र प्रसाद साह को बनाया गया है। संगठन के कार्यकारिणी में रोहित कुमार रंजन, मुकेश कुमार, वरूण कुमार सरदार, राज कुमार बहरदार, राज कुमार चौधरी, कौड़ी पासवान, मिथिलेश सिंह, विश्वनाथ पंडित, नजिब, सदानंद प्रसाद सिंह, तेजनारायण शर्मा एवं सुगानंद झा को शामिल किया गया है।