छठ घाटों पर से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
अररिया, जासं: लोक आस्था के महा पर्व छठ को लेकर एबीसी नहर पर शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व
अररिया, जासं: लोक आस्था के महा पर्व छठ को लेकर एबीसी नहर पर शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
नहर तट पर बने छठ घाटों पर से अवैध रूप से बनी दर्जनों कच्ची झोपड़ियां हटा दी गयी। मौके पर एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि छठ पर्व के मौके पर यहां हजारों श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने इकट्ठा होते हैं। लेकिन इस स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों ने दुकानें व झोपड़ियां बना ली थी। उन्हें हटा दिया गया है। अब नगर परिषद द्वारा यहां सफाई अभियान चलाया जाएगा। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि अतिक्रमण हट जाने के बाद अब नहर तट व परमान नदी तट की सफाई एवं छठ व्रतियों के लिए जरूरी सुविधा मुहैया करवाने की शुरूआत की जायेगी। इस अवसर पर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार साहा व अन्य लोग उपस्थित थे।