पोशाक राशि में अनियमितता का आरोप
बसैटी (अररिया), संसू: रानीगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला दुर्गापुर मुहसहरी के पोषक क्षे
बसैटी (अररिया), संसू: रानीगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला दुर्गापुर मुहसहरी के पोषक क्षेत्र के बच्चों के बीच मंगलवार को छात्रवृति राशि का वितरण किया गया। राशि वितरण को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधान पर कई संगीन आरोप भी लगाये हैं। हालांकि विद्यालय के प्रधान ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
ग्रामीणों सैफल्ला, झरीलाल ऋषिदेव, सज्जात, सचिव शबनम आरा आदि का आरोप है कि विद्यालय के प्रधान द्वारा राशि गबन के नियत से छह माह पूर्व बैंक से सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर 99 हजार छह सौ रुपया की निकासी की गयी थी। लेकिन तब राशि का वितरण नहीं किया गया था। चार दिन पूर्व डीएम के जनता दरबार में आवेदन देने के बाद आनन फानन में शिक्षकों ने राशि वितरण किया है, उसपर भी सभी बच्चों को नियमों के अनुसार पूरी राशि नहीं दी गयी है। प्रत्येक परिवार के एक एक बच्चे कुल 86 बच्चे के बीच पांच पांच सौ रुपया के दर से कुल 43 हजार रुपया मात्र का वितरण किया गया है। जबकि वर्ग पांच के बच्चे को बारह सौ रुपया की दर से तथा एक से चार तक के बच्चे को छह सौ रुपया की दर से कुल एक सौ पैंतीस बच्चों के बीच राशि का वितरण किया जाना था। इसी प्रकार बीते 31 दिसंबर को पोशाक राशि के रुप में 83 हजार एक सौ रुपया का वितरण किया जाना था परन्तु केवल 43 हजार एक सौ रुपया का ही वितरण किया गया था। शेष राशि डकार ली गयी थी। इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सज्जाद निराला तथा पूर्व प्रधानाध्यापक कमल कांत रजक ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के आरोपों को बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार पोशाक राशि व छात्रवृति राशि सूची के अनुसार वितरण किया गया है। जबकि छात्रवृति राशि देर से उपलब्ध होने के कारण अब वितरण किया गया।