आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख
= आग से दो भैंस व आधा दर्जन बकरियां भी जल कर मरी सिकटी (अररिया), संसू: प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पं
= आग से दो भैंस व आधा दर्जन बकरियां भी जल कर मरी
सिकटी (अररिया), संसू: प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पंचायत अंतर्गत पोठिया गांव में रविवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से दो भैंस, आधा दर्जन बकरी सहित पाट व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस अगलगी की घटना में दो लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात्रि पोठिया गांव निवासी चेप्टू मंडल, सुरेश मंडल, कमलू मंडल, छोटू मंडल का घर जल गया। चेप्टू मंडल के गोहाल घर में अलाव की चिंगारी से लगी आग में चेप्टू मंडल का दो भैंस, आधा दर्जन बकरी सहित पाट, धान, चावल सहित एक लाख से ज्यादा की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। कौआकोह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र ने बताया कि अगलगी की घटना की सूचना सीओ को दे दी गयी है।