स्टेट डेस्क:दस सवालों के जवाब देकर फातिमा ने जीते 25 लाख
अररिया : केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने फातिमा ने जातिगत भेदभाव व देह व्यापार की कलई खोलकर रख दी। महानायक के पूछने पर बोली, कोई भी औरत अपनी मर्जी से देह व्यापार नहीं करती। नट जाति की लड़कियों को बेचे जाने की बाबत पूछे जाने पर बोली, कोई भी लड़की बिकने के लिए नहीं होती है। हर किसी को सम्मान चाहिए। यदि कोई सम्मान न दे तो अपमान भी न करे। अमिताभ बच्चन के बच्चों के भविष्य पर पूछने पर कहा कि उसने जो स्थिति देखी अल्लाह करे वह स्थिति उसके बच्चे कभी न देखें। देह व्यापार को जड़ से खत्म कर देना चाहिए। इसी क्रम में फातिमा बोली, बाल विवाह शादी के नाम पर कुर्बानी है। जो अभिभावक शादी कर जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए यह करते हैं। यह सरासर गलत है।
--------------------
केबीसी में अमिताभ ने फातिमा से पूछे सवाल
1. नटखट या मनमौजी शब्द के द्वारा किसी मनुष्य का क्या दर्शाया जाता है।
2. दुर्गा पूजा में दुर्गा के अलावा किस असुर की प्रतिमा बनी होती है।
3. रिवर्स स्विंग व रिवर्स स्वीप किस खेल में उपयोग होता है।
4. दिल ने मारी घंटियां.. गाना किन दो अभिनेताओं पर फिल्माया गया है।
5. कौन सी नृत्य शैली गोतीपुआ नृत्य से जुड़ी है।
6. 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री कौन बना।
7. कौन सा मंदिर नेपाल के काठमांडू में है।
8. बैचलर आफ आर्ट्स प्राप्त करने वाले पहले मूक-बधिर कौन थे।
9. नेपाल के चितवन नेशनल पार्क के बगल में भारत का कौन सा टाइगर रिर्जव पड़ता है। (इस सवाल का जवाब फातिम ने ऑडियंस पोल के जरिए दिया)
10. भारत यात्रा के दौरान इटली के किस फिल्म निर्माता को बंगाली सोनाली दास गुप्ता से प्यार हो गया। (त्रिगुणी से मांगी सहायता)
-------