लीड: मिशन 175 की सफलता को जुटे भाजपाई -
फोटो- 28 एआरआर 5, 6
कैप्शन-
-भाजपा की बैठक में नेताओं ने किया विस चुनाव की तैयारी का आह्वान
-राशन कार्ड व क्राइम पर राज्य सरकार को घेरने की बनी रणनीति
अररिया, जेएनएन: भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को महिला कालेज परिसर में आयोजित की गयी, जिसमें नेताओं ने विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में नेताओं ने मिशन 172 की सफलता के लिए राज्य सरकार को बढ़ते अपराध, गिरती शिक्षा एवं राशन कार्ड मुद्दे पर घेरने की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने कहा कि सूबे की जनता को लालू नीतीश के गठबंधन से मुक्ति दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जायें तथा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जायें।
वहीं, प्रदेश संगठन सह मंत्री शिव नारायण महतो ने कहा कि भले ही हम अररिया से लोस चुनाव हार गये, लेकिन कार्यकर्ता दूने जोश से विस चुनाव की तैयारी में लग जायें, क्योंकि हर हार के बाद जीत होती है। वहीं, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अभय गिरि ने कहा कि सारे नेता व कार्यकर्ता संगठन की मजबूती तथा सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जी जान से लग जायें, क्योंकि यही हमारी ताकत है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 175 की सफलता के लिए एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी मनोज सिंह ने संगठन को धारदार बनाने की जरूरत पर बल दिया।
इस अवसर पर विधायक आनंदी यादव, परमानंद ऋषिदेव, देवयंती देवी, अंत्योदय सेल के प्रदेश अध्यक्ष नारायण झा, फारबिसगंज नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, शंभू साह, विजय नाथ झा, भानुप्रकाश राय, राज कुमार साह, रघुनंदन साह, अजय झा, केके सेनानी, कैलु सिंह, रजत सिंह, मनोज झा, गुड्डु भगत, फसल इमाम, जुबैर आलम, बुचनी देवी, अमर बहरदार, प्रियंक शेखर, कुणाल साह, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।
बाक्स
भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान 6 अगस्त से
अररिया: भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान छह अगस्त से शुरू होकर बीस अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में अतिपिछड़ा व महादलित वर्ग को बड़े पैमाने पर जगह दी जायेगी। यह निर्णय सोमवार को जिला कार्य समिति की बैठक में लिया गया। अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान को विशेष सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है।