= आवश्यक:= इफ्तार पार्टी से बढ़ती है सामाजिक सौहार्द की रफ्तार : सरफराज
फोटो नंबर 27 एआरआर 11
कैप्शन:27 एआरआर इफ्तार पार्टी में उपस्थित विधायक व अन्य
-मिफताहुल उलूम मदरसा चकई के पार्टी में विधायक हुए शामिल
जोकीहाट(अररिया)संसू: माह रमजान में इफ्तार पार्टी की परंपरा सामाजिक सौहार्द व मिलाप के लिए काफी अहमियत रखती है। इस महीने में लोग रोजा रख इबादत तो करते ही हैं साथ साथ इफ्तार पार्टी के माध्यम से लोग एक दूसरे के करीब आते हैं। समतावादी समाज का सुखद अनुभव इस पार्टी के माध्यम से होता है। बतौर मुख्य अतिथि उक्त बातें विधायक सरफराज आलम ने शनिवार को मिफताहूल उलूम मदरसा सह ईदगाह चकई में इफ्तार पार्टी में कही। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मुखिया महमूद आलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड व जिले के गणमान्य लोग मौजूद थे। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के अलावा बड़ी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। इससे पहले विधायक ने हाईस्कूल चकई में बने आईटीसी भवन का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद पति शमशाद आलम, विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम, प्रअ अब्दुल रहीम, चंद्रकिशोर गुप्ता, पूर्व मुखिया आफाक आलम, फिरोज आलम, हबीबुर्रहमान, अब्दुल करीम,मास्टर मुर्तजा सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।