सुरक्षा को ले बने 101 सेक्टर, 28 जोन व 7 सुपर जोन
अररिया, संसू: चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोक सभा क्षेत्र को 101 सेक्टर एवं 28 जोन में विभक्त किया है। जबकि जोन को संचालित करने के लिए 7 सुपर जोन बनाये गये है। सेक्टर पदाधिकारी के साथ सभी जोन एवं सुपर जोन में एक-एक अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। ये पल-पल की सूचना संग्रह करेंगे। यह जानकारी एसपी विजय कुमार वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि यदि किसी बूथ पर गड़बड़ी की आशंका होती है या फिर मतदान प्रभावित होने की सूचना मिलती है तो सेक्टर पदाधिकारी इसकी सूचना जोनल पदाधिकारी को देंगे। ताकि वहां की समस्या को शीघ्र दूर किया जा सके।
एसपी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार सुपर जोन बनाया गया है। जोन से आने वाली किसी भी सूचना को सुपर जोन के अधिकारी गंभीरता से लेंगे। साथ ही सभी जोन में केन्द्रीय पुलिस बलों द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाया जायेगा। जहां एक दिन पूर्व से ही निरंतर चेकिंग अभियान चलता रहेगा। इस दौरान आपत्ति जनक सामानों व गड़बड़ी करने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
बाक्स के लिए-
सुरपरजोन के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों की सूची
1. जोकीहाट, महलगांव - हेड क्वाटर डीएसपी धनेश्वर शर्मा
2. पलासी - इंसपेक्टर श्याम किशोर यादव
3. नरपतगंज - इंसपेक्टर मो. सफीउल्लाह
4. रानीगंज, भरगामा - इंसपेक्टर ज्योतिष कुमार सिन्हा
5. सिमराहा - अनि जमील अहमद
6. सिकटी, ताराबाड़ी - अरूण कुमार सुमन
7. आरएस, बैरगाछी- महिला एसएचओ प्रियंका कुमारी