OK प्ले इंडिया ने लॉन्च किए 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
प्लास्टिक ऑटो पुर्जा बनाने वाली कंपनी ओके प्ले इंडिया ने भारत में आठ ई-व्हीकल्स लॉन्च कर दिए हैं
नई दिल्ली। प्लास्टिक ऑटो पुर्जा बनाने वाली कंपनी ओके प्ले इंडिया ने भारत में आठ ई-व्हीकल्स लॉन्च कर दिए हैं। इन व्हीकल्स में कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स दोनों शामिल हैं। ई-राजा ब्रैंड की कीमत 1.25 लाख रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने इसके साथ 6 ई-टू व्हीलर्स भी पेश किए हैं, जो बाजार में सरकारी अनुमोदन के बाद लॉन्च किए जाएंगे।
ओके प्ले इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन हांडा ने कहा, "सरकार की दृष्टि से देखा जाए तो साल 2030 तक कंपनी 100 फीसदी ई-मोबिलिटी का दौर शुरू हो जाएगा। हम एकाधिक उपयोग के लिए कई ई-व्हीकल्स लॉन्च करेंगे, जबकि हमारे ई-वाहन अप्रैल में बाजार होंगे। ई-टू-व्हीलर्स को लॉन्च करने में समय लगेगा सरकारी अनुमोदन के बाद ही इन्हें बाजार में उतार दिया जाएगा।"
हांडा ने कहा, "यह सारे ई-व्हीकल्स ICAT अप्रूव्ड हैं और 100 पर्सेंट स्वदेशी डिजाइन और डेवलप्ड हैं।" कंपनी ने ई-रिक्शॉ, ई-वेंडिंग कार्ट्स, ई-मोबाइल शॉप्स, ई-लोडर्स, ई-गार्बेज कलेक्टर्स, ई-स्कूल बसेस और ई-स्कूटर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी की योजना है कि वह अपने 6 ई-व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को देश भर में फैलाए।
हांडा ने कहा, "हम अगले वित्त वर्ष में 4 नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भी खोलने जा रहे हैं।" निर्यात के मामले में जब हांडा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम इस बारे में अभी चर्चा कर रहे हैं। आने वाले समय में हम मिडल ईस्ट और अफ्रीका में अपने व्हीकल्स निर्यात करेंगे।" ओके प्ले अपने ई-व्हीकल्स डीलर्स और सब डीलर्स के द्वारा बिक्री करेगा। इस वक्त कंपनी के 16 डीलर्स हैं लेकिन अगले वित्त वर्ष तक कंपनी अपने डीलर नेटवर्क को 1500 तक बढ़ा देगी।
इसे भी पढ़ें:- कावासाकी निंजा 300 और निंजा 650 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
इसे भी पढ़ें:- 2 करोड़ रुपये में नीलाम हो सकता है यह 71 साल पुराना स्कूटर , जानिये क्यों है इतना ख़ास