यामाहा की नई FZ250 बाइक को आज जॉन अब्राहम करेंगे लॉन्च
यामाहा आज अपनी नई और पॉवरफुल बाइक FZ250 को दिल्ली में पेश करने जा रही है। यामाहा के ब्रैंड अम्बेसडर जॉन अब्राहम इस नई बाइक को आज दिल्ली में लॉन्च करेंगे।
नई दिल्ली: यामाहा आज अपनी नई और पॉवरफुल बाइक FZ250 को दिल्ली में पेश करने जा रही है। यामाहा के ब्रैंड अम्बेसडर जॉन अब्राहम इस नई बाइक को आज दिल्ली में लॉन्च करेंगे। 250cc सेगमेंट में यामाहा की यह पहली बाइक होगी जो भारत में लॉन्च होने जा रही है। आपको बता दें की FZ 250 बाइक वही है जो ब्राज़ील में फेज़र 250 के नाम से बिकती है।
उम्मीद है नई FZ 250 में 250cc का सिंगल सिलिंडर, फोर स्ट्रोक, इंजन होगा जो 20PS की पॉवर और 20Nm का टार्क देगा। इसके आलावा बाइक में 5 स्पीड गियर लगे होंगे। इस बाइक का इंजन एयर कूल्ड या आयल कूल्ड हो सकता है। लेकिन इतना तो यह है की यह इंजन यामाहा का बेहद पॉवरफुल इंजन होगा।
यामाहा ने इस बाइक का टीज़र शेयर किया है। जिसे देखने के बाद साफ़ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक काफी स्पोर्टी और आक्रामक होगी। वैसे भी यामाहा की बाइक्स अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है।
कुछ साल पहले यामाहा ने जब FZ सीरिज और R15 को भारत में लॉन्च किया था। तब हर यूथ की ये पसंददीदा बाइक्स बनी थी और आज भी इनका जादू बरकरार है। अब अब कुछ ही समय बाकी यह गया है यामाहा की FZ 250 के लॉन्च होने। हम लगातार आपको अपडेट देते रहेंगे।