2017 के अंत तक लॉन्च होंगी ये 3 पावरफुल बाइक्स
इस साल के अंत तक भारत में कई बाइक्स लॉन्च होने को हैं लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको 3 ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पॉवरफुल भी हैं और स्मार्ट भी
नई दिल्ली (जागरण)। वैसे तो इस साल के अंत तक भारत में कई बाइक्स लॉन्च होने को हैं लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल की 3 ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना केवल स्मार्ट हैं बल्कि पॉवरफुल भी हैं। आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में कि ये हैं दूसरी बाइक्स से जुदा...
यामाहा SCR950
यमाहा की बाइक्सए वैसे भी दुनियाभर में फेमस हैं। 2017 में इसकी नई बाइक राइडर्स के लिए शोरूम में मौजूद होगी। इसका नाम होगा यामाहा एससीआर 950। क्लासिक लुक्स के दीवानों को ये बाइक जरूर पसंद आएगी। इसमें आपको 942 सीसी की क्षमता वाला एयर कूल्डे एसओएचसी 60 डिग्री ट्विन इंजन लगाया गया है। इसको बेहद स्मूमद 5 स्पीडड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया गया है। एक लीटर फ्यूल टैंक में ये करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इसकी कीमत भारतीय बाजार में करीब 5 लाख बताई गई है।
होंडा CBR500R
हॉन्डाट की बाइक्स0 आमतौर पर भी लोगों की पहली पसंद में शुमार होती है। सॉलिड हैंडलिंग, बेहतरीन साइज और अपेक्षाकृत कम कीमत पर हॉन्डाी की ये बाइक भी आपको पसंद आने वाली है। बाइक पर आपको 471cc इंजन मिलेगा। इसके साथ ही इसका सस्पें सन बेहद आरामदायक है। आप भी अगर नई स्टापइल और लुक के फैन हैं, इसकी कीमत 4 लाख रुपये के करीब बताई गई है।
कावासाकी Z125 प्रो
2014 में हॉन्डा2 की उतारी मिनी बाइक तो आपको याद होगी। उस बाइक को लोगों ने पसंद भी खूब किया। कंपनी की ये नई बाइक कावासाकी Z125 PRO उसी का अल्ट्रा कॉम्पै क्टू और लाइट मॉडल है। हालांकि कीमत के हिसाब से ये अब तक की सबसे कम कीमत वाली बाइक है। बाइक की सीट भी राइडर के लिए बेहद आरामदायक है। बाइक पर आपको 125cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। इसकी कीमत 2 लाख के करीब बताई गई है।