रेंज रोवर स्पोटर्स कूपे अब आएगी इलेक्ट्रॉनिक अवतार में
जेगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इन दिनों रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे की टेस्टिंग में जुटी हुई है। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया
जेगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इन दिनों रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे की टेस्टिंग में जुटी हुई है। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया। अब चर्चा है कि जेएलआर इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी ला सकती है। रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे में 6 और 8 सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और मर्सिडीज-बेंज जीएलई कूपे से होगा।
पढ़े, टॉप-10 एसयूवी जो करती हैं भारत की सड़कों और लोगों के दिलों पर राज
रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को जेएलआर के एल्युमिनियम इंटेंसिव आर्किटेक्चर प्लेफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर एफ-पेस भी बनी है। जेगुआर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक आई-पेस कार भी लाने वाली है। जेगुआर पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि सबसे पहले एफ-पेस मॉडल का इलेक्ट्रिक अवतार आएगा। उम्मीद है कि इसी टेक्नोलॉजजी का इस्तेमाल करते हुए रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे का इलेक्ट्रिक अवतार उतारा जाएगा।
ऑटोकार यूके से मिली रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक रेंज रोवर, स्पोर्ट मॉडल की तरह 7 सीटर नहीं होगी। इसकी वजह एफ-पेस का प्लेटफार्म है, इस प्लेटफॉर्म पर 7 सीटर कार नहीं बन सकती है। वैसे भी स्लोपिंग रूफलाइन की वजह से तीसरी पंक्ति की सीट की संभावना खत्म हो जाती है।
रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को अगले साल लॉन्च किया जाना है। इसकी बिक्री साल 2018 से शुरू होगी। शुरू में इसे पेट्रोल और डीजल इंजन में ही उतारा जाएगा। इसका इलेक्ट्रिक अवतार बाद में आने की संभावना है।
स्त्रोत- कारदेखो.कॉम