शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ हुआ हादसा, लिफ्ट में फंसीं
दीपिका पादुकोण मीडियाकर्मियों के सवालों को अनसुना करते हुए अंदर जाने लगीं। बिल्डिंग में जाते ही लिफ्ट के रस्ते में वह 1-2 पल के लिए रुकीं।
इंडिया की मशहूर और बेहद ख़ूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब अपने फिल्म के सेट पर पहुंची, तब एंट्री-गेट पर मीडिया ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। किसी ने उनकी फोटो खींची तो कोई इंटरव्यू लेने को तत्पर होने लगा। अपनी कार से निकलते ही वह अपने फोन में लग गईं और उनके बॉडीगार्ड ने उनको घेरा और अंदर ले गए। जीन्स, टी-शर्ट और साधारण जूतों में वो परी-सी नजर आ रही थीं।
दीपिका के गोरे मुखड़े पर काले चश्मे ने तो उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा दिए थे। मीडियाकर्मियों के सवालों को अनसुना करते हुए वह अंदर जाने लगीं। बिल्डिंग में जाते ही लिफ्ट के रस्ते में वह 1-2 पल के लिए रुकीं। फिर लिफ्ट में उन्होंने एक अनजान शख्स को देखा जो लिफ्ट के अंदर पहले से मौजूद था। वह शख्स दीपिका को देख चौंका और मन ही मन में भगवान को इस खुशनुमा पल के लिए शुक्रिया अदा करने लगा। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे इतनी बड़ी हस्ती के साथ खड़े होने का मौका मिलेगा। मज़े की बात तो यह थी की उसने दीपिका पादुकोण को तो देखा ही और उनके साथ अकेले लिफ्ट में जाने का भी मौका मिला।
दीपिका ने इसकी परवाह किये बगैर लिफ्ट के अंदर जाने का निर्णय लिया। वह अपने घने व लम्बे बालों को लहराती हुई, कानों में हैडफोन्स लगाये लिफ्ट में गईं। वह शख्स कभी दीपिका को निहारता, तो कभी लिफ्ट के दरवाजे को देखता। उसके मन में लड्डू फूटने लगे। अपनी धुन में मस्त दीपिका फोन में ही लगी थीं। वह लिफ्ट के अंदर ही थीं, २-३ क्षण बाद जैसे ही लिफ्ट का दरवाज़ा बंद हुआ तब लिफ्ट में जोर से आवाज़ हुई, कुछ टूटने जैसी आवाज़। लिफ्ट भी अजीब तरीके से हिल गई। मानो लिफ्ट अब गिरने वाली हो। इससे पहले की वह कुछ समझ पातीं कि एक और मुसीबत आ पड़ी। बिजली भी चली गई और लिफ्ट में अँधेरा छा गया। दीपिका जहा खड़ी थीं, वहाँ से वह गिरने ही वाली थीं कि उन्होंने अपने कदम सम्भाले। इतने ख़तरनाक हादसे से वो सहम सी गई थीं। हैरान दीपिका को कुछ समझ नहीं आ रहा था।
वहीं दूसरी ओर वह अंजान शख्सस जो पहले से लिफ्ट में मौजूद था उसने हैरान-सी शक्ल बना कर दीपिका को देखा और उसे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ कि वह एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के इतने नजदीक खड़ा है। दीपिका की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन वह लिफ्ट में उनके साथ बिल्कुल अकेला था। वह इस खुशनुमा अहसास से बाहर निकल ही नहीं पा रहा था।
नोट-: इस लेख में जो परिस्थितियां बताई गई हैं, वो काल्पनिक है। यह लेख कोका कोला की नई टीवीसी का हिस्सा है। असल जिंदगी में दीपिका को कभी किसी ऐसी परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ा है।